ऊंचाहार कार्यालय में हर्षोल्लास के मनाया गयाभारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को
ऊंचाहार स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय और अन्य विशिष्ट नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह, अभिलाष कौशल और पवन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा अंत्योदय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आज ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से संचालित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *