बार एसोसिएशन ने उपमन्यु, अलका एवं अन्य विशिष्टजनों को किया सम्मानित

मथुरा। बार एसोसिएशन द्वारा एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब की अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट,स्पेशल डीसीसी पॉक्सो श्रीमती अलका उपमन्यु,पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स एवं अधिवक्ता पोनिया अन्य विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सचिव शिव कुमार लवानिया ने बार कार्यालय में श्री उपमन्यु एवं श्रीमती अलका एवं अन्य विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। बार एसोसिएशन द्वारा श्री उपमन्यु को दिए गए प्रशंसा पत्र में उनके द्वारा मथुरा न्यायालय प्रांगण में बड़े वाटर कूलर लगवाने एवं वादकारियो को बैठने के लिए सीमेंट की बेंच एवं मथुरा बार एसोसिएशन की प्रकाशित होने वाली डायरेक्टरी के लिए विशेष सहयोग प्रदान कराया है इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनकी प्रशंसा की गई तथा सम्मानित किया गया।

Related Posts

मथुरा में भाजपा को सबक सिखाने का मांदा केवल बसपा के पास: दिनेश पंकज

रिपोर्ट- आलोक तिवारी मथुरा। वरिष्ठ पत्रकार राजनीतिक विश्लेषक और विचारक दिनेश पंकज ने जनपद की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करते हुए कहा है कि मथुरा में भाजपा के विजय…

बौद्धिक आईकेएस परीक्षाः संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

भारत बौधिक्स आईकेएस परीक्षा-2026 में सफलता हासिल करने वाले संस्कृति विवि के विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्रों के साथ। साथ में हैं कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डा. रघुराम भट्ट।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *