चिकित्सकों ने बताई ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की महत्ता

admin
By
admin
3 Min Read


के.डी. हॉस्पिटल में महिलाओं को मिला जांच और उपचार का लाभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ-सुदीर्घ जीवन की कामना
मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके संकल्प ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को चिकित्सकों ने गति दी। इस अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य पर केन्द्रित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत महिलाओं के रक्तचाप, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी की जांच, ईएनटी सम्बन्धी रोगों तथा आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने बढ़ते मोटापे की समस्या को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। चिकित्सकों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों के प्रसार को कम करता है, प्रतिरक्षा को मजबूत करता है तथा महिलाओं व बच्चों के लिए स्वस्थ माहौल प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ योजना की शुरुआत धार से की है। इस योजना का लक्ष्य पूरे देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्ष महिला एवं प्रसूति डॉ. वी.पी. पांडेय, विभागाध्यक्ष मेडिसिन डॉ. मंजू पांडेय, उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अम्बरीश कुमार, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ. अमनजोत कौर चौहान, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. के.पी. दत्ता आदि ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पर विस्तार से प्रकाश डाला। चिकित्सा निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय जनसेवा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्पण के रूप में मनाते आए हैं।
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बरीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में गैर-संचारी रोगों कैंसर, एनीमिया, तपेदिक आदि की जांचें और उपचार दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण पर केन्द्रित होगा।
यह अभियान महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगा। इसके तहत एनीमिया मुक्त महिलाएं, स्वस्थ मां, तनाव मुक्त महिलाएं, हर्बल पोषण और हड्डियों के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य सुझाव दिए जाएंगे ताकि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं का प्रभावी ढंग से समाधान करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना !

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *