बस स्टैंड पर तीन अज्ञात ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली। शहर के बस स्टैंड पर तीन अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति पर किया हमला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया है। रायबरेली के बस स्टैंड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन अज्ञात दबंगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया,घायल अवस्था में व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है ,मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना 13 अक्टूबर 2025 देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। तीन अज्ञात दबंगों द्वारा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सलमान 28 वर्ष युवक पर हमला कर दिया जिससे सलमान गम्भीर रूप से घायल हो गया और रोड पर गिर गया और हमलावर अज्ञात दबंगों ने मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अस्पताल में तैनात चिकित्सक वैभव शुक्ला ने बताया की सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *