गोवर्धन पर्व पर श्री कृष्ण गौशाला कनीना में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग ने किया श्रमदान

admin
By
admin
3 Min Read

गायों की सेवा कर प्राप्त किया पुण्य, परिसर गूंजा गो सेवा ही महा सेवा के जयघोष

कनीना। अनिल शर्मा ।
बुधवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला कनीना में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग जिला महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मुरारी लाल आर्य की अगुवाई में विशाल श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने गौशाला के सभी बाड़ों की सफाई, गोबर उठाने, चारे की व्यवस्था, पानी भरने और झाड़ू लगाकर गौशाला परिसर को स्वच्छ रखने का कार्य किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मुरारी लाल आर्य ने बताया कि गोवर्धन पर्व पर गो सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि इस दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गौशालाओं, मंदिरों, आश्रमों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। यह पर्व हमें न केवल स्वच्छता और सेवा का संदेश देता है, बल्कि गौ माताओं की महत्ता का भी स्मरण कराता है। इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा गाय का दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र सब पवित्र और उपयोगी हैं। हमारे ऋषि-मुनि सदैव गौ माता की सेवा करते थे और उनके उत्पादों का जीवन में प्रयोग करते थे। आज भी यदि हम गौ सेवा को अपनाएं, तो समाज में समृद्धि और शांति दोनों स्थापित होंगी। गौशाला के सचिव मास्टर कृष्ण सिंह यादव कनिनवाल ने भी श्रमदान में भाग लिया और मंडली के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस श्रमदान कार्यक्रम में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग के मास्टर अशोक कुमार, कुलभूषण शर्मा, नरवीर यादव, डॉ. राहुल आर्य, नीरज यादव, कुलदीप यादव, रोहित कुमार, योगेश यादव, कर्मपाल, सूर्यपाल, शैलेश यादव, अंकित, नवीन, जयकिशन, दीपक, उमेश, रामपाल यादव, महेश यादव, और नीरज चौधरी आदि ने संपूर्ण मनोयोग से सेवा कार्य में सहभागिता की।

फोटो कैप्शन: गोवर्धन पर्व पर श्रमदान करते हुए आर्य सत्संग मंडल सेहलंग के सदस्य एवं श्री कृष्ण गौशाला कनीना के पदाधिकारी। सौ गौशाला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *