प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार एल एन सिंह की नृशंस हत्या पर बोले सुनील सिंह-यूपी में कानून व्यवस्ता ध्वस्त

लखनऊ । संगम नगरी प्रयागराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सिविल लाइंस क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार एल.एन. सिंह की चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या ने प्रदेश को हिला कर रख दिया है। लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह नें कहा कि पत्रकार पर 20 से 25 वार किए गए। एल.एन. सिंह लंबे समय से एक समाचार चैनल के लिए कार्यरत थे और सामाजिक मुद्दों पर निडरता से रिपोर्टिंग करते थे, घटना की निन्दा करते हुए उन्होंने कहा उन्होंने कहा यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। इससे पहले दलित युवक रवींद्र कुमार की हत्या और अब पत्रकार की नृशंस हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है। जब पत्रकार और आम नागरिक असुरक्षित हैं, तो सरकार की कानून व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए? अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। यह सरकार की गंभीर विफलता है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *