लोहिया वाहिनी ने तेज किया पी.डी.ए. पर्चा वितरण अभियान

गांव-गांव तक पहुंचेगी समाजवादी विचारधारा
जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी
अजीतमल,औरैया। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी ने जिले में जनजागरण की मुहिम को नई गति दी है। लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष योगेश विरासिया ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष के दिशा-निर्देश में अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांवों में पी.डी.ए. पर्चा वितरण अभियान जोरों पर चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है-गांव-गांव तक समाजवादी विचारधारा का प्रसार, संगठन की मजबूती और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना।
योगेश विरासिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग की आवाज है-किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, महिला, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक, सभी के हितों की लड़ाई यही पार्टी लड़ती है। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर समाजवादी नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं ताकि जन-जन को पार्टी की नीति “समता, सम्मान और विकास” से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि अजीतमल ब्लॉक के अनंतराम, फूलपुर मोहारी, बाबरपुर देहात, सिमरिया, नगला खुर्द, चंदनपुरा सहित कई ग्राम पंचायतों में लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी सक्रिय रूप से अभियान में भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि समाजवादी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आम जनता के जीवन से सीधे जुड़े हैं।
योगेश विरासिया ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के आदर्श ही सच्चे समाजवाद की राह दिखाते हैं। आज समय है कि हम इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं, संगठन को मजबूत बनाएं और जनता की आवाज बनकर खड़े हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा दें, गांवों में संवाद बढ़ाएं और समाज के कमजोर वर्गों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएं। योगेश विरासिया ने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी की एकजुटता, जनसेवा की भावना और समानता का संकल्प ही आने वाले समय में परिवर्तन की नई दिशा तय करेगा।

Related Posts

घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य हिन्दू सम्मेलन और खिचड़ी भोज का आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के सलीमपुर भैरव उर्फ अकोदिया गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *