मिशन शक्ति फेस 5 के तहत पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी द्वारा हरचंदपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान


सतीश पाण्डेय


औरैया,पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा साइबर थाना व थाना दिबियापुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ ग्राम हरचन्दपुर, दिबियापुर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उपस्थित महिलाओ/बालिकाओ को उनके अधिकारों,विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया तथा उपस्थित समस्त लोगो को वर्तमान में घटित हो रहे ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड, फेक लिंक आदि साइबर अपराध व उनसे बचाव, मजबूत पासवर्ड बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई इस मौके पर ग्राम प्रधान हरचंदपुर सहित सभी सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थिति रहे l

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *