मजदूरी करने गए श्रमिक का मोबाइल नगदी समेत जरुरी सामान गायब पीड़ित ने दिया शिकायती पत्र

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। मजदूरी करने गए एक श्रमिक का मोबाइल , नकदी समेत कई जरूरी सामान गायब हो गया। मजदूर ने गाँव के दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के छतौना मरियानी गांव निवासी कल्लू यादव पिपरी गांव के एक किसान के ट्रैक्टर से किसानी का कार्य करने गया था। वह अपनी जैकेट उतारकर ट्रैक्टर पर रखकर कार्य करने लगा। काम खत्म होने के बाद वह जैकेट लेने के लिए भूल गया और घर वापस आ गया। कुछ देर बाद जब उसे याद आया तो वह वापस जैकेट लेने गया तो ट्रैक्टर पर से जैकेट गायब थी। कल्लू का दावा है कि उसकी जैकेट में रखा मोबाईल, घर की चाभियां और दस हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित कल्लू का कहना है कि उसने अपने मोबाइल पर फोन किया तो बन्द है । उसने चोरी को आशंका जताते हुए दो लोगों को नामजद करते हुए शुक्रवार को कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की माँग की ही।
मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *