एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा 350 नेत्र रोगियों को नि: शुल्क चश्मे वितरित किए गए

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार विकास खंड की ग्राम पंचायत ऊंचाहार देहात में एनटीपीसी प्रबंधन ने 350 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। यह वितरण रविवार दोपहर को ग्राम पंचायत भवन में किया गया।

एनटीपीसी के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत पूर्व में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में नेत्र रोगियों का निःशुल्क परीक्षण किया गया था।

परीक्षण के बाद चयनित 350 रोगियों को ये चश्मे प्रदान किए गए। नेत्र शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान धनराज यादव की अध्यक्षता में हुआ था। इस अवसर पर धनराज यादव के साथ डॉक्टर नागेंद्र और उनकी टीम भी मौजूद रही।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *