घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल जबकि कंडक्टर को गम्भीर रूप से चोटे आई है , जानकारी के अनुसार यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई कस्बे के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत से कोयला लादकर आ रहा एक ट्रक सुबह घने कोहरे और धुंध के कारण सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया बताया जा रहा है कि डंपर का टायर फटने के बाद चालक ने उसे सड़क किनारे करने की कोशिश की थी, लेकिन कोहरे के कारण ट्रक चालक उसे देख नहीं पाया ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पर सवार खीरों निवासी होमगार्ड रामनाथ यादव की मौत हो गई , बताते हैं कि रामनाथ यादव अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे , घटना में ट्रक चालक का पैर कट गया और कंडक्टर के सिर में चोट आई है ।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *