खेत में सो रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के करसेनी मजरे अरखा में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें खेत पर सो रहे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार अरखा स्थिति ऐश डाईक से राख लादकर एनटीपीसी का एक डंपर करसेनी मजरे अरखा गांव के रास्ते गुजर‌ रहा था इसी दौरान स्थानीय गांव के रहने वाले अनिल कुमार पाल अपने खेतो की जानवरों से रखवाली के लिए अपने खेत के बने मचान पर सो रहे थे डंपर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और डंपर खेत में जा पलटा जिससे कारण अनिल कुमार पाल डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक अनिल कुमार पाल एनटीपीसी में दैनिक श्रमिक के रुप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार उनकी शादी अप्रैल माह में तय थी इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया कुछ ही दिनों में शादी की तैयारियां होनी थी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *