टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एफआईआर दर्ज

admin
By
admin
2 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे स्थित इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा पर बुधवार की रात मैनेजर कृष्ण कुमार पांडेय और कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई यही नहीं विरोध करने पर स्कार्पियो सवार लोगों ने जान माल की धमकी दी टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है ,टोल मैनेजर के मुताबिक रात लगभग 8:30 बजे अपने कार्यालय में खाना खा रहे थे काली स्कॉर्पियो में सवार चार लोग VIP लाइन में जबरदस्ती घुसने लगे और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र करने लगे जब उनसे वीआईपी लाइन में घुसने का कारण पूछा तो वह भड़क गए और लात घूसों से हमलाकर दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया नशे में धुत्त हमलावरों ने टोल वसूली में बाधा डाली और गोली से मारने की धमकी दी जब उन्हें बचाने सुपरवाइजर जयशंकर मिश्रा और शिफ्ट इंचार्ज अनुज भदोरिया पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी पंडित का आरोप है ,कि आरोपियों ने दौड़ाकर टोल ऑफिस के अंदर ले जाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी इसके बाद हमला गाड़ी में बैठकर चढ़रई चौराहा की ओर चले गए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा उनकी गाड़ी रोका तो जान से मार देंगे इस घटना के बाद से टोल कर्मचारी में भय का माहौल बना है , हमला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है ,और आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *