मार्कशीट मांगने पर धमकी की पुलिस से शिकायत

admin
By
admin
1 Min Read


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि जब वह अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लेने स्कूल गया, तो उसे न केवल मार्कशीट देने से मना कर दिया गया, बल्कि उसे धमकी भी दी गई।
पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने ऊंचाहार क्षेत्र के मकुवापुर स्थित एक निजी विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा के बाद वह रोजगार की तलाश में गुजरात चला गया था। हाल ही में जब वह वापस लौटा और स्कूल के प्रिंसिपल से अपनी मार्कशीट की मांग की, तो प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उससे दो साल की अतिरिक्त फीस की मांग शुरू कर दी।
आशीष का दावा है कि उसकी केवल 3 से 4 महीने की फीस बकाया है, लेकिन स्कूल प्रबंधन फर्जी तरीके से पूरे दो साल की फीस वसूलना चाहता है। जब आशीष ने इसका विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाया गया। परेशान होकर छात्र ने ऊंचाहार पुलिस को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *