ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी रामपती पत्नी रतीपाल ने पुलिस को तहरीर देकर सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है।
​पीड़िता के अनुसार, विपक्षीगण उनकी निजी भूमि से जबरन रास्ता निकालने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 26 फरवरी को लेखपाल की जांच के बाद, विपक्षीगण कुल्हाड़ी, फावड़ा और लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीड़िता के अमरूद के पेड़ काटने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर रामपती को लात-घूसों व डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
​पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके कान का सोने का बाला और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *