विश्व महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने कोतवाली पहुंचकर महिला उत्पीडन के मामले में गिनाई पुलिस की मनमानी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार में रविवार को विश्व महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस के नकारात्मक करवाइए पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी का गुस्सा फूटा है, उन्होंने क्षेत्र के कई महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर कोतवाली पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई और पुलिस को चेताया कि महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दी जाए।
रविवार को दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष अपने साथ क्षेत्र की कई महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंची ।उनका कहना था कि आज विश्व महिला दिवस है , और ऐसे पावन अवसर पर मैं पुलिस को उसकी नाकामी गिनाने आई हूं , उन्होंने कहा कि महिलाएं महीनों से इंसाफ के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रही हैं ,किंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस का महिलाओं को उनके अधिकारों के जागरूकता अभियान धरातल पर स्याह है, महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासिनी नगमा अपने पति से पीड़ित है। एक माह से कोतवाली के चक्कर लगा रही है, किंतु उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा है ।इसी तरह पट्टी रहस कैथवल गांव की सावित्री उपाध्याय विवाद में पीड़ित है, किंतु पुलिस प्रभाव में इस पीड़िता की नहीं सुन रही है। पूरे लोधन मजरे अरखा की रहने वाली संदीप लोधी की पत्नी अपने बच्चे की मौत के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है। मृत्यु जैसे मामले में पुलिस संवेदनहीन बनी हुई है। इसी तरह पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी रमेश पटेल लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, किंतु पुलिस का रवैया नकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने एक-एक करके कई मामले कोतवाली में रखे और पुलिस को चेतावनी दी की यदि पुलिस आम जनता को इंसाफ नहीं दिला पा रही है तो इसके लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *