परीक्षाफल पाकर झूम उठे क्षात्र
मथुरा। आज परिषदीय विद्यालयों का परीक्षाफल मथुरा जनपद में 1546 विद्यालयों में वितरण हुआ।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 16 मार्च से 20 मार्च तक बेसिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। उसी आदेश के अनुक्रम में दिनांक 30/3/2026 को जनपद मथुरा में परीक्षा फल वितरण किया गया प्राथमिक विद्यालय गौसना में वार्षिक परीक्षा फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिन बच्चों में बड़े उत्साह का संचार करता है उनके वर्ष भर की मेहनत का परिणाम जो आने वाला होता है। प्राथमिक विद्यालय गौसना में प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता एसआरजी अमित कुमार अद्भुत ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम गुप्ता इसी क्रम में कक्षा 5 में सलोनी प्रथम , काजल दितीय ,परी तृतीय स्थान पर ,कक्षा 4 में दुर्गेश प्रथम, ईशु कुमारी दितीय, रिंकू तृतीय, कक्षा 3 में उर्मि प्रथम,बादल दितीय ,रौनक तृतीय , कक्षा 2 में खुशी प्रथम, रितिका दितीय,नव्या तृतीय व कक्षा 1 मे जतिन प्रथम, सोनम दितीय व खुशी तृतीय रही। प्रथम, दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किये गए। गोवर्धन दास गुप्ता ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि कक्षा 5 पास करने के उपरांत वो घर न बैठे अपितु किसी न किसी विद्यालय में नामांकन जरूर कराए। विद्यालय की प्राथमिकता रहेगी कि नवीन सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में जरूर कराए तथा गांव में कोई भी बच्चों नामांकन से शेष न छूटे इसके लिए अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में घर घर संपर्क किया जायेगा। कार्यक्रम में प्राची, नीरू शर्मा, नीलम शर्मा, आकांक्षा गौड़, रतना शर्मा, रचना चौधरी, देवेंद्र सिंह, हेमलता, सीनू उपस्थित थे।
परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण
Leave a Comment
