नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भलबद्रपुर निवासी राजकमल का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। आरोपी खुद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एनएसजी कमांडो बताकर लोगों को झांसे में लेता रहा।
जानकारी के मुताबिक, राजकमल सरकारी बिल्ला लगाकर और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर बेरोजगार युवाओं को पुलिस भर्ती दिलाने का झूठा भरोसा देता था। इतना ही नहीं, आरोपी युवाओं को फर्जी चयन सूची में उनका नाम दिखाकर उनसे लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की वसूली करता रहा।
जब कुछ पीड़ितों को शक हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें डराने-धमकाने का रास्ता अपनाया। पीड़ितों का आरोप है कि राजकमल ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी।
“हमसे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। अब हमें धमकाया जा रहा है।”
वीओ:
मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *