बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग भी बरामद

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई।
मामले के अनुसार, 26 मार्च 2026 को ऊंचाहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अरविंद कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी हरबन्धनपुर, एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 7/8 की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सफलता में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, आरक्षी विशाल कुमार और महिला आरक्षी श्रुति यादव की मुख्य भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *