पुरानी फाइलों के पुनर्गठन व क्रमबद्ध संधारण से बढ़ेगी पारदर्शिता

admin
By
admin
1 Min Read


अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में अभिलेखों के बेहतर संधारण को लेकर अब ठोस सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने और सत्यापित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी के अनुसार, पूर्व वर्षों में पारंपरिक अभिलेख संधारण प्रणाली के चलते कुछ दस्तावेजों के संकलन में कठिनाई आई थी। वर्तमान में सभी उपलब्ध अभिलेखों को पुनः एकत्रित कर उनका मिलान किया जा रहा है और उन्हें क्रमवार व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन अभिलेखों में आंशिक जानकारी है, उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराया जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य में रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी नियुक्तियों एवं सेवा संबंधी अभिलेखों का नियमित संधारण और समय-समय पर सत्यापन किया जाएगा। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *