रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास सात सी रेलवे गेट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते टला

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली। रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास सूची से खरौली मार्ग पर सात-सी रेलवे गेट है। जिस गेट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

गोरखपुर से प्रयागराज की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22549) के गुजरने से पहले गेट को बंद कराया गया था। इसी दौरान मिट्टी खनन में लगा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रेलवे गेट के बूम से जा टकराया, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें डंपर ट्रैक पर आने के बाद तुरंत बैक चालक ने कर लिया, जबकि वंदेभारत के लोको पायलट की नजर डंपर पर पड़ने पर गति धीमी की गई। इसके बाद उसी गति से गेट को क्रॉस किया। वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दिल्ली हेडक्वाटर के साथ लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी है। हालांकि, गेटमैन जियालाल ने ऊंचाहार आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसमें उन्होने मिट्टी खनन में प्रयुक्त डंपर की टक्कर से गेट तोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन प्रभावित करने का प्रयास करने जिक्र किया है।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *