ऊंचाहार नगर के कस्बा स्थित चौराहे पर गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामन जलकर राख

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार नगर कस्बा स्थित चौराहे पर एक मार्केट में बीती रात भी भीषण आग लग गई, आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी में मस्कत के बाद आग पर काबू पाया है । घटना ऊंचाहार नगर कस्बा स्थित लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे डॉक्टर महेंद्र वर्मा के निवास के भूतल में संचालित गोदाम में हुई थी, शनिवार की रात घर के सभी सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने बाहर गए थे । तभी अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपेटे उठने लगी ।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है , फिलहाल सूचना पर पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मस्कत आग पर काबू पा लिया गया है , इस दौरान कोतवाल अजय कुमार राय भी घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है , लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम में रक्खा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

Related Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल…

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली। जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक ताजा मामला तहसील ऊंचाहार के सलोन क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *