कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में आराध्या शुक्ला को मिला ब्लैक बेल्ट

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news

रायबरेली। रायबरेली की मार्शल आर्ट अकैडमी की होनहार खिलाड़ी को ब्लैक बेल्ट सोदान से सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली खिलाड़ी आराध्या शुक्ला विगत 4 वर्षो से प्रशिक्षक आशीष जायसवाल के दिशा निर्देशन मे ट्रेनिंग ले रही है। आराध्या शुक्ला की आयु दस वर्ष है यह कक्षा 4 की छात्रा है। बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन सिविल लाइन स्थित रायबरेली मार्शल आर्ट अकैडमी की दूसरी शाखा में किया गया। जिसमें किक, पंच, ब्लॉक, कॉम्बिनेशन एवं काता, बसाई, दाई, काता एवं कुमिते का टेस्ट लिया गया। मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला कराटे संघ रायबरेली की निगरानी में बेल्ट ग्रेडिंग की गई। बेल्ट टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि एस0पी0 तिवारी पूर्व पुलिस अधिकारी, प्रशांत सिंह सचिव कलारीपयट्टू एसोसिएशन रायबरेली द्वारा संयुक्त रूप से ब्लैक बेल्ट सोदान प्रमाण पत्र एवं ब्लैक बेल्ट प्रदान किया। इस मौके पर आराध्या शुक्ला के पिता मौसम कुमार शुक्ला बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित थे। आराध्या के साथ प्रेक्टिस करने वाले सभी खिलाड़ियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *