नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त विवेक पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। सोमवार को मनीरामपुर पुल के पास से अभियुक्त विवेक पाल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

विवेक पाल पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी की। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *