युवती को छेड़ने का आरोप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। गाँव के युवक पर सिगरेट लेने बहाने किराने की दूकान पर बैठी युवती से छेड़छाड़ और पिता के आने पर जाति सूचक गाली देने का आरोप है। युवती के पिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक पिता का आरोप है कि घर पर ही उसकी किराने की दूकान है। शुक्रवार को वह अपनी 20 वर्षीय बेटी को दूकान पर बैठाकर घर के अन्दर खाना खाने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान गाँव का एक युवक आया और बेटी से सिगरेट मांगी। बेटी जैसे उसी सिगरेट देने लगी तभी युवक ने उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और अश्लील हरकत का प्रयास लगा करने लगा। बेटी के चीखने शोर मचाने पर पिता जब बाहर निकला और विरोध किया तो अपनी बाईक छोड़कर मौके से भाग गया। यही भी आरोप है कि आरोपी भागते हुए धमकी जाति सूचक गालियां दीं और शिकायत करने पर जान से मार देने की खुली धमकी दी है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *