संतों एवं सनातन की आलोचना से बचना चाहिए – आचार्य शांतनु जी

रायबरेली – ब्यूरो पंकज तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली । कथावाचक शांतनु महराज ने कहा कि सभी संत समान है, और सभी सनातन के उत्थान के3 लिए कार्य कर रहे है सभी आदर के पात्र है , उन्हें दूसरे संत की आलोचना से बचना चाहिए । शांतनु महराज ने यह बात मंगलवार को प्रयागराज जाते समय नगर स्थित एक होटल में अनुयायियों से कही। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल द्वारा महाराज जी के जन्मदिवस पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शांतनु महराज ने कहा कि किसी भी संत की आलोचना से समाज में गलत संदेश जाता है ।इससे सनातन धर्म पर उंगली उठती है । उन्होंने कहा कि सभी संत आदर के पात्र है ।सभी का समान रूप से आदर होना चाहिए। हमको केवल अपनी बात करनी चाहिए , दूसरे संत पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए । सभी संत भागवत भजन करते है , यही उनकी विशिष्टता है । क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , गुड्डन यादव,अनिल यादव,डा शिव कुमार त्रिपाठी,गायक मनोज अग्रहरि,प्रधान गुड्डू यादव आदि लोगों ने शांतनु महराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

Related Posts

तहसील परिसर में आदर्श बार एसोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊँचाहार तहसील परिसर में शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन द्वारा ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तहसील के अधिवक्ताओं के बीच…

साली को लेकर पति हुआ फरार तो पत्नी ने खाया जहर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरहा गांव की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *