प्रधानमंत्री का एआई जेनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले युवक पर हुई कार्यवाही,भेजा गया जेल

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

चंदापुर -रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभद्र वीडियो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला चंदापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जब देश के प्रधानमंत्री का एक एआई जेनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर आरोपित पर पुलिस ने कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत रहने वाला एक युवक अनुराग पुत्र सत्यदेव जिसने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक जानवर के साथ एआई जेनरेटेड एक वीडियो वायरल कर दिया। आपत्तिजनक और मनगढ़ंत वीडियो वायरल करने पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस के द्वारा बताया गया कि उक्त युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई जेनरेटेड अभद्र वीडियो वायरल किया गया था। जिसे तत्काल संज्ञान मे लेते हुए थाना चंदापुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0053/ 2025 धारा 67 आईटी एक्ट बनाम अनुराग उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर अनुराग के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Posts

खेत में सो रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के करसेनी मजरे अरखा में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर…

चलती कार में युवतियों का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में चलती कार से स्टंट करती युवतियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के शोरा आस्तिक गेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *