नाली के विवाद में सिर फोड़ने का आरोप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। नाली निर्माण को लेकर एक ही परिवार के लोग एक युवक पर हमलावर हो गए। युवक पर लोहे की रॉड से हमला करके सिर फोड़ने का आरोप है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी निलेश कुमार का आरोप है कि घर के पीछे उसके हिस्से की भूमि है। जिसपर गांव का एक परिवार जबरन नई नाली का निर्माण कर रहे हैं। शिकायत के बाद मंगलवार को विकास विभाग भाग की एक जांच टीम मौके पर पहुंची । टीम ने विवादित स्थल का वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसी बात को रंजिश मानकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने निलेश के भाई सर्वेश पार हमला कार दिया। उसे लोहे की रॉड से सिर में मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए। जिसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली में की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *