अराजक तत्वों ने लगाई खेतो में लगी पुवाल की ढेर में आग हजारों कीमत की पराली जलकर खाक

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली ऊंचाहार । अराजक तत्वों ने खेतों में लगी पुआल की ढेर में आग लगा दिया। जिससे हजारों कीमत की पराली जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव का है। गाँव निवासी अरुण यादव का गांव के पास में ही खेतों में दो बीघे खेत का पराली की पुआल लगी थी। बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुआल के ढेर में आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। रात में ही जानकारी होने पर पीड़ित की पुआल की राख देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार नष्ट हुई पराली की कीमत दस हजार रुपए थी। गुरुवार को मामले की शिकायत कोतवाली में कराई गई है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी ।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *