देश की अस्मिता पर हमला बर्दास्त नहीं…

आज हम सबका खून खौल रहा है,क्योंकि दिल्ली में जो घटना हुई, वह केवल शर्मनाक नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता पर वार है!ये हमला किसी एक शहर पर नहीं, बल्कि भारत माता पर हमला है! लेकिन याद रखो —यह नया भारत है! यह वह भारत है जो घाव नहीं गिनता, जवाब देता है! यह वह भारत है जो चेतावनी नहीं देता, सीधा कार्रवाई करता है!आज मैं पूरे जोश के साथ कहना चाहता हूँ जो भी आतंकी संगठन इस पवित्र भूमि पर नज़र डालेगा,जो भी हमारे देश में ब्लास्ट की या नुकसान पहुंचाने की साजिश करेगा,वो जान ले सनातनी अब सिर्फ पूजा नहीं करता, रक्षा भी करता है!..और रक्षा के लिए धर्मयुद्ध भी करने से पीछे नहीं हटता! हमारे पूर्वजों ने तलवार नहीं, धर्म की ज्योति से अंधकार मिटाया,पर अगर कोई उस ज्योति को बुझाने आएगा,तो उसे अपने ही अंधकार में समा जाना पड़ेगा!
भारत डरने वाला नहीं,भारत अब झुकने वाला नहीं,भारत अब रुकने वाला नहीं! क्योंकि यह देश अब मजबूत नेतृत्व,के हाथों में है, कमजोरों के नहीं! हमारे वीर जवान, हमारी खुफिया एजेंसियाँ और हर एक सनातनी अब एक सूत्र में बंधकर खड़े हैं! देश के दुश्मनों को अब यह समझ लेना चाहिए कि भारत को चुनौती देना अपने अंत को निमंत्रण देना है! जय श्री राम! जय भारत! जय सनातन, वंदे मातरम!

-लेखक,मनोज कुमार शर्मा-राष्ट्रप्रेमी,चिन्तक और विचारक हैं ।

Related Posts

निकाय संविदा कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार को क्षेत्र के रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय संविदा सफाई…

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर ऊंचाहार अधिवक्ताओं में आक्रोश तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार तहसील परिसर में रामपुर जिले में एक अधिवक्ता की गोली मारकर नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *