कलश यात्रा के साथ हुआ शिवपुराण कथा का मंगल आगाज

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के गांव पूरे कूल्हौर मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव में धर्म और आस्था की धारा बहेगी । इसका आगाज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हो गया । नौ दिवसीय शिवपुराण कथा की कलश शोभायात्रा से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल 200 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर रखा था, जो इस आयोजन की भव्यता और पवित्रता का प्रतीक था।
शोभायात्रा के दौरान, डीजे और बैंड-बाजे की मधुर धुन पर श्रद्धालु भजन गाते और भाव-विभोर होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान शिव के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कथा का आयोजक राजा चौरसिया ने बताया कि कथा बीस दिसंबर तक चलेगी । जिसमें भगवान सदाशिव के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न कल्याणकारी लीलाओं का वर्णन किया जाएगा । कथा वाचक वृंदावन से पधारे सत्यांशु जी महराज द्वारा सुनाई जाएगी । उन्होंने कहा कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और धर्मप्रेमी बंधुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर ग्राम वासी गंगा प्रसाद चौरसिया, हरिशरण सिंह, आजाद चौरसिया, सचिन चौरसिया, राघव, रंजीत मौर्य, अनूप, रॉबिन, महिलाएं और बच्चे एवं सभी भक्त गण उपस्थित रहे ।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *