ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में रैली निकाल कर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयन्ती

मथुरा। शहर के प्रतिष्ठित ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टाफ और छात्राओं द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती धूमधाम से रैली निकालकर मनाई गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। दलित आंदोलन को प्रेरित किया, दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया,उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री,भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। ऐसी महान विभूति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया।

Related Posts

राधावैली में रंगों से सराबोह हो मनाया होली का त्योहार

मथुरा । श्री राधा वैली सेक्टर पांच में डॉलर ब्रदर्स ग्रुप द्वारा होलिका चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा…

भारत में दृश्य खग्रास चन्द्रग्रहण

ता. 03 मार्च 2026 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को भा. स्टैं. टा. के अनुसार दिन में 03 बजकर 20 मिनट से सायं 06 बजकर 47 मिनट तक खग्रास चन्द्रग्रहण होता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *