मथुरा। (मुकेश कुशवाह) महानगर की चन्द्रपुरी कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा ने पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय कर दिया है। भागवत कथा में कॉलोनी के लोग भारी संख्या में पहुंच कर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार चन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित राधारानी गड्डे वाले पार्क में 23 मार्च से भागवत कथा प्रारंभ हुई है। दोपहर 2 बजे आयोजन स्थल पर भक्तों का तांता लग जाता है। श्रीधाम वृंदावन की भागवत वक्ता श्रीकृष्णप्रिया उपाध्याय अपने मुखारबिंद से भक्तों को भागवत कथा का श्रवण करा रही हैं। भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भागवत वक्ता ने भागवत महात्मय की कथा सुनाई और दूसरे दिन महाभारत प्रसंग, द्रौपदी चीर हरण की कथा और शुकदेव जी की कथा का रसपान कराया तथा तीसरे दिन कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र की कथा और वामन पूजा का भक्तों को रसपान कराया। इसीक्रम में चतुर्थ दिवस पर संक्षिप्त में पुरी रामकथा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का श्रवण कराया। वहीं पांचवें दिवस पर भागवत वक्ता ने पूतना वध, माखन चोरी लीला, ऊखल बंधन लीला, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद गोवर्धन पूजा की तो पूरे क्षेत्र में भक्ति का रस बरसने लगा। भागवत कथा का आयोजन, चन्द्रपुरी कॉलोनी के समस्त नागरिक करा रहे हैं। वहीं भागवत कथा में यजमान, निरंजन सिंह एडवोकेट हैं तो वहीं शास्त्री चन्द्रप्रकाश उपाध्याय व्यवस्था संभाल रहे हैं। इस संबंध भागवत कथा के यजमान निरंजन सिंह एडवोकेट ने बताया कि भागवत का समापन 29 मार्च को होगा तथा 30 मार्च को भंडारा किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासी और प्रभु प्रेमियों से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
Related News
- Quick Links:
- Uttarpradesh
- raibareli
- Mathura
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news in raibareli news dheerendra shukla
- Auraiya
- Auraiya News cni18 cnnnews cninews cni live news cni24 News
- #sanskriti university news 18news cni18 cni18news
- Delhi
- #bjp_mathura_news #nirbhay_pandey_bjp #raju_yadav_bjp
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc
- #auraiya_news #cni18
- Uncategorized
- raibareli news cni18 18news cni18news news18cni cni news inc cni inc news in
- Uttarakhand
- Rajasthan
