अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसे में अंकुर दुबे उम्र लगभग 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई घटना मनीरामपुल के पास हुई जहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सब्जी लेकर जाते समय हुआ हादसा अंकुर दुबे पूरे गोसाई पुरवा मजरे सराय सहिजन के रहने वाले थे , परिजनों के मुताबिक वह सब्जी लेकर लौट रहे थे बताते हैं, जब वह मनीरामपुर के निकट शारदा सहाय नहर के किनारे पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी टक्कर इतनी जोरदार थी की वह रोड़ के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए काफी देर तक घर न पहुंचने पर घर वालों की तलाश करने पर रास्ते में गम्भीर अवस्था में घायल मिले परिजन आनन-फानन अपने निजी वाहन से ऊंचाहार सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया मृतक अंकुर दुबे अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गए वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, व गांव में शोक व्यक्त है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *