बढ़ती ठंड और शीतलहर पर रविवार को क्षेत्र में किया गया कंबल वितरण कार्यक्रम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर रविवार को कंबल वितरण अभियान चलाया गया। गोपालपुर उधवन निवासी विवेक सिंह ने जरूरतमंदों को करीब 500 कंबल वितरित किए। विवेक सिंह ने खरसेनपुर, गुड़ियापुर और मनीरामपुर जैसे गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्वयं घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय लोगों से मुलाकात की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल भेंट किए। इस अभियान के तहत कुल 500 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा के कई जागरूक नागरिकों ने सहयोग किया। मुख्य रूप से अमृतलाल, रज्जन, धरम, अनिल, राम किशुन, भारत, विनय सिंह, अनिल सिंह और विनय राठौर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और वितरण व्यवस्था में सहायता की। कड़ाके की सर्दी में कंबल पाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

Related Posts

बीमार पत्नी का इलाज कराने गया था पति, पीछे से दबंगों ने खोदा खेत में गड्ढा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति की मजबूरी का फायदा…

ऊंचाहार में RTE की 25% सीटों पर सवाल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट पोर्टल खुलने से पहले ही ‘फुल’ दिखीं सीटें, अभिभावक ने 1076 पर की शिकायतरायबरेली, ऊंचाहार । सरकार की बहुउद्देशीय योजना Right to Education (RTE)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *