ग्रामीणों की सक्रियता से पकड़ी गई लकड़ी पहुंची थाने दर्ज हुआ मुकदमा

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni18 news raibareli

महराजगंज -रायबरेली। चन्दापुर थाना क्षेत्र के चौप सिंह मंज़रे सिकंदरपुर गांव में प्रतिबंधित वृक्ष की कटाई चल रही थी जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए वहीं कुछ युवकों द्वारा 112 को फोन किया गया और पिकअप सहित लकड़ी थाने पहुंचाई गई ।युवकों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिया था ग्रामीण और युवकों द्वारा एक्शन से वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वन विभाग और पुलिस कहां रहती है कि लगातार क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय है और अवैध रूप से लकड़ी काट रहे हैं और पर्यावरण को पूरी तरह से नष्ट करने पर तुले हैं उसके बावजूद भी केवल खाऊ कमाऊ नीति के तहत जिम्मेदार आंखें बंद कर रहे हैं और क्षेत्र से लगातार हरियाली उजाड़ रही है।
मामले में चन्दापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि लकड़ी ठेकेदार राजेंद्र के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *