पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई जयंती, वक्ताओं ने जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

पू

[ अजय विद्यार्थी ]

डीग। डीग जिले में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्वेता यादव ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।और पूर्व पीएम गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक दक्षता, दृढ़ निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की नीति के कारण खुद को देश की सबसे सशक्त नेताओं में स्थापित किया।
उन्हें उनकी कड़े और स्पष्ट फैसलों की वजह से ‘आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था।
इस अवसर परकांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली राजेन्द्र कठैरा, राजेन्द्र पास्ता वाले,अखिलेश फौजदार,बच्चू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

मार्कशीट मांगने पर धमकी की पुलिस से शिकायत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि…

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक पहुंचे ऊंचाहार कोतवाली मचा हड़कंप

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे । जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *