प्राथमिक विद्यालय मे कीचड़ व पानी से बच्चों को हो रही भारी परेशानी

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी CNI18 NEWS RAIBARELI

महराजगंज-रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र के दौतरा मंज़रे पूरे लोनार गांव में बने प्राथमिक विद्यालय के सामने व अगल-बगल कीचड़ और पानी की वजह से बच्चों को भारी परेशानी और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विद्यालय को संवार रही है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यालय के आसपास भरा पानी कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही साफ उजागर कर रहा है ।ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के पास भरे हुए पानी का वीडियो शनिवार सुबह वायरल किया गया वही ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के आसपास भरे हुए पानी व कीचड़ की वजह से छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान मोनू पासी ने बताया कि इंजन चलाकर पानी निकलवाया गया है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *