रायबरेली के भदोखर थाना में पुलिस का सराहनीय कार्य गश्त के दौरान मिले तीन नाबालिग बच्चों को परिजनों को सौंपा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

रायबरेली भदोखर। रायबरेली के भदोखर में पुलिस का सराहनीय कार्य गश्त के दौरान मिले तीन नाबालिग बच्चों को परिजनों को सौंपा जानकारी के अनुसार रायबरेली के भदोखर थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान तीन बच्चे घुमते हुए मिले जिनसे पुलिस ने पूछताछ करने के बाद घूम रहे बच्चों के परिजनों को सूचना देकर बच्चों के परिजनों को सुपुर्द किया है। वहीं परिजनों ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया है, दिनांक 17 और 18 सोमवार और मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे परिजनों को सौंपा गया रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में काम कर रही भदोखर पुलिस ने फिर एक बार बेघर हुए बच्चों को परिजनों को सौंपा है। पुलिस की रात्रि गश्त चल रही थी जिसके दौरान सुनसान इलाके जगदीश पुर में मिलें तीनों बच्चों की उम्र लगभग दस से बारह वर्ष बताई जा रही है, बच्चों से पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया की वह डीह थाने के कजियाना के निवासी हैं , बच्चों को लेकर पुलिस थाने पहुंची और उनके परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित किया गया सूचना पाकर परिजन‌ भदोखर थाने पहुंचे बच्चों को सकुशल देख परिजनों की आंख छलक आई और पुलिस का धन्यवाद कर बच्चों को लेकर अपने घर चले आये है।

Related Posts

बाइक और ई रिक्शा से जोरदार भिड़ंत बाइक सवार चार छात्र गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्र घायल हो गए। खोजनपुर…

ऊँचाहार: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर छीने; सात के खिलाफ तहरीर

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट ​ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे पण्डित (मजरे माधुपर सुल्तान) में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गाँव की निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *