रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली के ऊंचाहार कांग्रेस के प्रदेश सचिव और विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार रहे अतुल ने एक दिन पूर्व आंधी तूफान और बरसात के खराब तबाह हुई किसानों की फसल का खेतों में जाकर जायजा लिया और सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए क्षेत्रीय विधायक को कठघरे में खड़ा किया । उन्होंने कहा कि दूसरे के कामों को अपना बताने वाले विधायक आज किसानों के हक हुकूक की मांग क्यों नहीं कर रहे है ?
प्रदेश सचिव ने विधानसभा क्षेत्र के पूरे दवन, भगौती पुरवा, तिवारीपुर, सुदामापुर, ककोरन आदि गाँवों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की । खेतों में जाकर दैवीय आपदा से नष्ट हुई फसल को देखा । गांवों में चौपाल के दौरान किसानों का दर्द सुनते हुए उन्होंने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा की जनता हमारे परिवार रूपी है हम आपके हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। यहां का दुर्भाग्य है कि ऐसा विधायक मिला है जिसको आप सबकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है ।क्षेत्रीय विधायक दूसरे के द्वारा कराए गए कार्यों को अपना बताने में लगे रहते हैं । उन्होंने कहा कि आवारा पशुओ एवं बिजली के बिल से जनता परेशान है, आज भी ऊंचाहार में कई गांव ऐसे हैं जहां सड़क और पानी नहीं है,जनता परेशान है। राहुल गांधी आप सबकी लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं ।उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।कांग्रेस ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया है।इसके बाद उन्होंने कोटिया चित्रा और सहजादपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से गेंहू के खेत में चिनगारी गिरने से आग लगने से हंसराज सिंह 3.5 बीघा, विकास सिंह 2 वीघा, राम लाल और विंदा की फसल जलकर राख होने की सूचना पाकर पीड़ित किसानों से मिलकर उनका दुख दर्द सुना और उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग से बात कर हर सम्भव मदद करने के लिए कहा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, आशु सिंह, कप्तान सिंह, विवेक यादव, विकास सिंह,गोलू अग्रहरि, गुड्डू सिंह, अजय अग्रहरि, रामनरेश यादव, रमेश कुमार लोधी, अजय प्रजापति, हिमांशु तिवारी, गंगा दीन मौर्य,धीरज लोधी,नागेंद्र गौतम,राम कुमार गौतम,रामेश्वर सरोज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!
