फन्दे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में लगी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार रायबरेली। कमरे में युवती का हुक के सहारे फांसी के फन्दे से लटकता मिला शव पुलिस कर रही जांच ऊंचाहार क्षेत्र के सरांयतुला राम गांव में बुधवार की शाम लगभग आठ बजे घर के कमरे के अन्दर हुक के सहारे फांसी के फन्दे से लटकता पाया गया है, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है, की गांव सरांय तुला राम के रहने वाले श्री राम अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ धान की कटाई करने खेत गए हुए थे जब खेत से वापस आए तो बेटी शीला को घर के बने छज्जे में लगे हुक में साड़ी के सहारे लटकता देख सन्न रह गए , और घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया की मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Related Posts

घने कोहरे के कारण ट्रक और डंपर की हुई आमने सामने टक्कर होमगार्ड की मौत, ट्रक चालक घायल

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली में डंपर और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में होमगार्ड की मौत हो गई है, और इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य हिन्दू सम्मेलन और खिचड़ी भोज का आयोजन

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के सलीमपुर भैरव उर्फ अकोदिया गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *