डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी शेरगढ़ घाट का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधितों को दिए दिशा-निर्देश


जिला ब्यूरो चीफ अनिल अवस्थी

औरैया 05 नवंबर। जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने की परम्परा के मद्देनजर यमुना नदी के शेरगढ घाट पहुंचकर स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा घाट पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, गोताखोर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित संबंधित व्यवस्थाओं/सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सायं कल में होने वाले दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को भी समय पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को भव्यता के साथ सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर , थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *