थाना दिवस पर मिल एरिया में डीएम-एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण का दिया निर्देश

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni18 news raibareli

मिल एरिया-रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने मिल एरिया में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की फरियाद सुनीं। उनके सामने भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट, आपसी रंजिश, महिला उत्पीड़न आदि से संबंधित शिकायतें आयीं। उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर को भी देखा। कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवादो को जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *