डीएम-एसपी ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

{शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण कराए अधिकारी : डीएम}

रायबरेली ब्यूरो चीफ पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

रायबरेली cni18 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग 68, पुलिस 09, विकास 04 एवं अन्य 16 कुल 97 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 11 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने भी पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

खेत में सो रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के करसेनी मजरे अरखा में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर…

चलती कार में युवतियों का स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में चलती कार से स्टंट करती युवतियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के शोरा आस्तिक गेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *