रेलवे क्रासिंग पर लगे रेलवे बूम को ई रिक्शा ने मारी जोरदार टक्कर रेलवे बूम टूटा

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के सादे की बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर लगे रेलवे बूम को एक ई रिक्शा ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। गेट मैंन ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी है। गनीमत रही कि घटना में हताहत नहीं हुई।
यह मामला क्षेत्रों के अरखा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास स्थित सादे की बाजार रेलवे क्रॉसिंग का है। गेटमैन सनोज कुमार पाल के अनुसार बुधवार की दोपहर वन्दे भारत ट्रेन के आगमन की सूचना पर रेलवे का बूम नीचे गिराकर बन्द किया गया था। तभी एक ई रिक्शा सवार ने टक्कर मारते हुए बूम तोड़ दिया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। जबतक गेट मैंन मौके पर पहुंचता तब तक चालक ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। गेटमैंन सनोज कुमार पाल ने बताया कि घटना में संलिप्त ई रिक्शा की फोटो ली गई है। रेलवे विभाग के अधिकारियों समेत स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई है। जीआरपी पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाँच की है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *