अलीगढ़। ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक बिल को लेकर किन्नर समाज ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सरकार समस्त किन्नर समाज की आवाज को सुने और इस बिल के प्रावधानों की समीक्षा करें और इस बिल को वापस लेने के लिए आवश्यक कदम उठाएं तथा इस किन्नर समाज का उत्पीड़न करने वाले बिल को रद्द करें, जिससे कि हमारे अधिकार सुरक्षित रहें.।
किन्नर समाज ने चेतावनी दी है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक बिल को वापस नहीं किया गया तो शहर की गलियों में उग्र आन्दोलन किया जाएगा। इस संशोधन किल को रद्ध कारें ताकि हम अधिकार सुरक्षित रहें। ज्ञापन सौंपने वालों में चबन्नी भाई। पिंकी शर्मा, हिना, आरती, नन्द गिरी महामंडलेशबर, नीलम किन्नर, सोनी किन्नर ,शकुन्तला,गायत्री किन्नर सहित अन्य किन्नर मौजूद थे।
ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक बिल को लेकर भड़के किन्नर
Leave a Comment
