रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली के सलोन में किसानों ने परेशान होकर किया प्रदर्शन फसलों में हों रहे नुकसान पर विफरे किसान कांग्रेस नेत्री किरण देवी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को सलोन तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा है।
किसानों का कहना है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा घूरनपुर मजरे कमालुद्दीनपुर मैं छुट्टा जानवरों का आतंक है, वह दिन-रात किसने की फैसले नष्ट कर रहे हैं, किसान दिन रात की रखवाली के बाद भी अपनी फसलों को बचाने में असमर्थ हैं । क्षेत्र भ्रमण के दौरान रायबरेली की सदस्य और अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी को ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया था ग्रामीणों ने उनसे छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की थी ज्ञापन के माध्यम से तत्काल जनहित में छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात दिलाने की मांग की गई, इस अवसर पर मनरेगा प्रभारी विधानसभा सलोंन राकेश तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव द्विवेदी अमेठी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष,( अनु ,जाति प्रकोष्ठ) इंद्रपाल प्रभाकर,संतोष तिवारी, रमेश पासी, गुड़िया देवी आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे ।





