पहले धोखे से जमीन का करा लिया बैनामा , पैसा मांगा तो हत्या करके फेंका शव

admin
By
admin
3 Min Read

  • मृतक की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर , पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली ब्यूरो धीरेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

ऊंचाहार , रायबरेली । गांव के पूर्व प्रधान पति ने पहले एक गरीब की जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया । जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने जमीन का पैसा मांगना शुरू किया । जिसके बाद किसान की हत्या करके उसका शव फेंक दिया गया । यह सनसनीखेज आरोप मृतक की पत्नी ने लगाया है , और उसने कोतवाली में तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
मामला कोतवाली क्षेत्र के कंदरावा गांव का है । गांव की महिला बूधा देवी का आरोप है कि उनके पति रामदीन के नाम गांव में एक भूमि थी । जिसका शहजादपुर गांव की पूर्व प्रधान रही एक महिला के पति ने उसके पति को गवाही देने के लिए सन 2020 में तहसील ले गया और उसकी जमीन का अपने पक्ष में बैनामा करा किया । इसकी जानकारी काफी समय बाद महिला को हुई तो उसके पति ने बताया कि उसने गवाही दी है और पूर्व प्रधान पति ने कुछ कागज पर उससे अंगूठा लगवाया है । उसके बाद महिला पूर्व प्रधान के पास पहुंची तो उसने काफी आनाकानी के बाद स्वीकार किया कि उसने भूमि का बैनामा कराया है , जिसका पैसा वह धीरे धीरे दे देगा । महिला का आरोप है कि इधर जब उसका पति पैसे के लिए पूर्व प्रधान पति पर दबाव बनाने लगा कि शिवरात्रि के दिन सुबह उसके पति को वह बुलाकर कही ले गया , और शाम को उसकी हत्या करके शव उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया । जब वह अपने पति के पास पहुंची तो उसे मृत अवस्था में देखकर सन्न रह गई । उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पीएम कराया जा रहा है । मामले में तहरीर मिली है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *