रायबरेली ब्यूरो धीरेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में गांजा तस्करी का कारोबार लगातार फल फूल रहा है । गांव गांव छोटे छोटे से लेकर बड़े कारोबारी अपना मकड़जाल फैलाए हुए है । नगर से जुड़े दुर्गा नगर कबीर चौराहा निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने गांजा तस्करी में तीन माह के अंदर दूसरी बार पकड़ा है । उसके पास से इस बार भी 1400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस ने यहां के रहने वाले शिव गोपाल साहू को पकड़ा है । दरअसल तीन माह पूर्व जब इसके घर से पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ी थी और ये जेल गया था। उसके बाद जब जेल से जमानत पर छुटकर आया तो इसने अपने कारोबार का ठिकाना बदल लिया था । अपने घर से थोड़ी दूर पर यह कारोबार करता था । रात में यह नए ठिकाने से निकला था कि पुलिस ने इसे फिर दबोच लिया । इसके पास से गांजा बरामद हुआ । इतने बेखौफ तरीके से गांजा कारोबारी काम कर रहे है और उन पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है ये पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती है ।
