लटका मिला गोलगप्पा विक्रेता का शव,जांच में जुटी पुलिस

File photo

रायबरेली ब्यूरो पंकज तिवारी cni 18 news raibareli

बछरावां-रायबरेली।रायबरेली जनपद के बछरावां क्षेत्र थाना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे के आसपास घर में कमरे के अंदर पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पुलिस को दी गई. मृतक युवक राकेश कुमार(26 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर निवासी बरनाया थाना समथर जिला झांसी अपने बड़े भाई रवि कुमार व भाभी के साथ बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली गांव स्थित विजेंद्र सिंह के मकान में बीते आठ वर्षों से किराए पर रहकर गोलगप्पे बेचने का व्यवसाय करता था।शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नही आया। तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा. माजरा देख परिजन सन्न रह गये। युवक का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.बछरांवा एसओ राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Posts

होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका का हुआ विमोचन

मथुरा। सोमवार को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा आजाद मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली मिलन एवं सम्मान समारोह की पत्रिका (निमंत्रण पत्र) का विधिवत विमोचन किया…

संस्कृति विवि के शिक्षकों ने स्कूली छात्राओं को भोजन के प्रति किया जागरूक

मथुरा। युवाओं, विशेषकर छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, संस्कृति विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा छाता स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में ‘फूड इज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *